टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में आठ लोगों के मौत की खबर है। जबकि 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है सभी लोहग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिमसंस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसा इतना दर्दनाक था कि 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रहा है।
हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार यूटिलिटी पिकअप वाहन में 10 लोग सवार थे। सभी लोग ऋषिकेश से अपने परिचित का अंतिम संस्कार कर घनसाली वापस लौट रहे थे। इस दौरान वाहन चम्बा-कोटी कॉलोनी मोटरमार्ग में नैल के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
सीएम ने जताया हादसे पर दुख
टिहरी हादसे पर सीएम धामी ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने लिखा ‘टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए है कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।




