उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा,जारी की आयोग ने बड़ी अपडेट ।।

देहरादून। उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। शासन के निर्देश पर शहरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1) के 7 पद वापस (प्रत्यावर्तित) कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) नैनीताल सहित आठ जनपदों मे बरसात, देखें साप्ताहिक मौसम, आईएमडी ने नई तकनीक की विकसित ।।


इन पदों में 5 अनारक्षित, 1 अनुसूचित जाति और 1 ईडब्ल्यूएस श्रेणी का पद शामिल है। शासन के पत्र दिनांक 06 अप्रैल 2026 के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। पद वापस होने के बाद अब परीक्षा के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या घटकर 116 रह गई है।
हालांकि, आयोग द्वारा जारी मूल विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। इस संबंध में सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

To Top