Uttarakhand city news Ramnagar अवैध रूप से नदी से खनन सामग्री ले जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी प्रकाश चंद आर्य के निर्देश पर छापा मारा दल ने बड़ी कार्रवाई की है।
बुधवार को गुलजारपुर व नदी क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम हेतु गस्त के दौरान वन सुरक्षा बल टीम व रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा पापड़ी के जंगल में आर,बी,एम का अवैध खनन कर ले जाते हुए 06 ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा सभी 06 वाहनो ट्रैक्टर ट्रॉलियो को वन अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु पापड़ी चौकी परिसर में सुरक्षित खडा किया गया साथ ही ज्वालावन से एक मोटर साइकिल को सागौन की लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा व राजकीय गस्ती वाहनों की रेकी करते हुए दो फील्डरों की मोटर साइकिल को भी पकड़ा जिन्हें पापड़ी चौकी में व लकड़ी लदी मोटर साइकिल को ज्वालावन चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया ।




