हल्द्वानी में अब कैंसर का इलाज होगा आसान, चन्दन हॉस्पिटल में नई सुविधा शुरू
हल्द्वानी। शहर और आसपास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब चन्दन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में कैंसर से जुड़ी जांच और डॉक्टर से सलाह की सुविधा शुरू हो गई है।
अस्पताल की ओर से बताया गया है कि डॉ. गौरव सिंह (Head and Neck Surgeon), जो कैंसर के अनुभवी डॉक्टर हैं, अब यहां मरीजों को देखेंगे। वे खास तौर पर हेड और नेक कैंसर के इलाज में विशेषज्ञ माने जाते हैं।
इस सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। हल्द्वानी में ही सही समय पर जांच और इलाज मिल सकेगा।
डॉक्टर की ओपीडी हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को रहेगी,
समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से कहा है कि अगर कोई भी कैंसर से जुड़े लक्षण दिखें तो देर न करें और समय पर जांच जरूर कराएं।




