देहरादून: योग, आयुर्वेद और AI पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
देहरादून। अष्टांग योगालय स्कूल ऑफ योगा, हरिद्वार एवं हिमालय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में 18 व 19 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन कॉलेज परिसर में किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय “योग, आयुर्वेद, इंडियन नॉलेज सिस्टम (IKS) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)” रहा, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भागीदारी की।
सम्मेलन का शुभारंभ 18 अप्रैल को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि डॉ. सोमवीर आर्य और योगी अजय राणा उपस्थित रहे। डॉ. सोमवीर आर्य ने अपने संबोधन में योग और आयुर्वेद के जरिए भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार, विशेषकर सूरीनाम में अपने अनुभव साझा किए। वहीं योगी अजय राणा ने विद्यार्थियों को विदेशों में करियर और प्लेसमेंट के अवसरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार भारद्वाज ने ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव और सचिव बालकृष्ण चमोली ने भी संस्थान की उपलब्धियों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। अष्टांग योगालय की प्रधानाचार्य स्वाति भारद्वाज ने विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी, जबकि डॉ. शैलेंद्र प्रसाद गोदियाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा के विधिक महत्व को रेखांकित किया।
शुभारंभ सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें BAMS 2025 बैच के विद्यार्थियों और हल्द्वानी की 9 वर्षीय बालिका हर्षिका रिखारी ने योग की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद वैज्ञानिक/तकनीकी सत्रों में देश-विदेश के शोधार्थियों और विशेषज्ञों ने अपने शोध पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए।
दूसरे दिन 19 अप्रैल को सम्मेलन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें 70 से अधिक शोध प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य आयोजक अर्पण शर्मा और प्रो. (डॉ.) निशांत राय जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन सचिव डॉ. भाग्यलक्ष्मी नायर तथा संयुक्त सचिव डॉ. शैलेंद्र प्रसाद गोदियाल ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
मंच संचालन डॉ. अपेक्षा और डॉ. रुपाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. गौरी शंकर इंदौरिया, डॉ. निधि, डॉ. श्रीमंत, नवीन कुमार, डॉ. आशीष, मोहित पोखरियाल, चित्रा कश्यप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद




