उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) इस दिन होगा विधानसभा का विशेष सत्र, राज्यपाल ने अधिसूचना की जारी ।।

देहरादून, 23 अप्रैल 2026
उत्तराखण्ड में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि के तहत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पंचम विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘भारत के संविधान’ के अनुच्छेद 174(1) के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से देहरादून स्थित विधानसभा भवन में वर्ष 2026 का विशेष सत्र बुलाया है। यह सत्र विशेष रूप से महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित किया जाएगा।
अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि इस निर्णय की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्यों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें।
इस विशेष सत्र को राज्य की राजनीतिक दिशा और नीतिगत निर्णयों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

To Top