उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)देर रात पुलिस बदमाशों में फायरिंग, इंस्पेक्टर को गोली लगी, जवाब में बदमाश की भी मौत,फरार की तलाश जारी।।

देहरादून में लूट के बाद फायरिंग: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत तीन घायल
देहरादून, 30 अप्रैल 2026:
राजधानी देहरादून में देर रात लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश की मौत हो गई, जबकि थाना प्रभारी समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, 29/30 अप्रैल की रात थाना प्रेमनगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूटपाट की है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां घायल अवस्था में मिले व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(किच्छा) अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण यहां अल्ट्रासाउंड मशीन हुई सील ।।


घायल देवराज ने पुलिस को बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने उससे तमंचे के बल पर लूटपाट की और करीब दो लाख रुपये, मोबाइल, आईडी, जरूरी कागजात व हिसाब-किताब की डायरी से भरा बैग लूटकर उसे गोली मार दी। इसके बाद बदमाश विश्रांति क्षेत्र की ओर फरार हो गए।


पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसका पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की।
मुठभेड़ के दौरान एक गोली थाना प्रभारी प्रेमनगर नरेश राठौर को भी लगी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।
घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और इंस्पेक्टर नरेश राठौर को उपचार के लिए पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान घायल बदमाश की मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एसपी सिटी मौके व अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा बॉर्डर इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

To Top