उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, प्रो. शिवेन्द्र कश्यप की नियुक्ति ।।

पंतनगर विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, प्रो. शिवेन्द्र कश्यप की नियुक्ति
पंतनगर -: 27 अप्रैल। उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति पद पर प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रो. कश्यप विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, अथवा अगले आदेश तक—जो भी पहले हो—कुलपति पद पर कार्य करेंगे।
बताया गया है कि यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अधिनियम, 1958 (उत्तराखण्ड में लागू) की धारा-11(1) के अंतर्गत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई है। इसके साथ ही 27 फरवरी 2026 को जारी अंतरिम व्यवस्था संबंधी पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
प्रो. शिवेन्द्र कुमार कश्यप वर्तमान में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, पंतनगर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

To Top