Uttarakhand city news उत्तराखंड में कहीं लोग भीषण गर्मी की चपेट में हैं तो वहीं कहीं बरसात और हिमपात से स्थिति बिगड़ी हुई है इन सब के बीच बरसात के चलते हुई भीषण ठंड के बाद प्रशासन ने अलाव जलाने की भी व्यवस्था की है।
केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था की गई है।
केदारनाथ धाम में इस समय में हो रही हल्की बारिश और अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर पंचायत केदारनाथ द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। तीर्थयात्रियों को ठंड से राहत दिलाने के लिए धाम के विभिन्न प्रमुख स्थानों और पड़ावों पर अलाव (बोनफायर) की व्यवस्था की गई है।
धाम में सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिस बल द्वारा भी सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मी बारिश के बीच परेशान हो रहे श्रद्धालुओं को चिन्हित कर उन्हें निकटतम अलाव वाले पॉइंटों तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं, ताकि ठंड के कारण किसी भी यात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न हो। प्रशासन और पुलिस का प्रयास है कि विषम मौसम के बावजूद बाबा केदार के दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे।




