उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) इस जनपद में फिर जिलाधिकारी ने स्कूलों को जारी किए बड़े निर्देश।।

:: आदेश ::

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 29.04.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कही कही गर्जन के साथ हल्की वर्षा एवं हवायें चलने की सम्भावना व्यक्त की गई है, जिससे तापमान में गिरावट प्रदर्शित हुयी हैं।

उक्त के क्रम में कार्यालय आदेश संख्या-1625 / आ०प्र० प्रा०/2026 दिनांक 28 अप्रैल 2026 में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने की तिथि तक विघालय समय सारणी में आंशिक परिवर्तन किये जाने के आदेश निर्गत किये गये थें। मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत, पूर्व आदेश को अतिक्रमित करते हुये जनपद अन्तर्गत संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं प्री-नर्सरी कक्षाओं/विद्यालयों का संचालन तथा समस्त सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों विद्यालय एवं आंगनबाडी केन्द्रो की समय सारणी पूर्व की भाँति जिस समय अवधि पर उक्त केन्द्र संचालित किये जाते थें, उसी व्यवस्थानुसार यथावत् रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डोल आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री धामी.तैयारियां तेज ।।

समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों, विद्यालय प्रबन्धन समितियों एवं संस्थान प्रमुखों को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (नैनीताल) लापरवाही पर सख्ती: ब्लॉक मिशन प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब ।।

आदेश की अवहेलना किये जाने की स्थिति में आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) औचक निरीक्षण, एक शिक्षक निलंबित ।।

(नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी / अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण,

To Top