अपर उपनिरीक्षक स्व0 श्री संजय सिंह खाती जी के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
जनपद ऊधम सिंह नगर के पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात अपर उपनिरीक्षक स्व0 श्री संजय सिंह खाती का कल रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया।
स्व0 श्री संजय सिंह खाती मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी थे तथा वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में पुलिस लाईन रुद्रपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
स्व0 श्री संजय सिंह खाती जी के आकस्मिक निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार गहरा शोक व्यक्त करती है। यह अपूरणीय क्षति हम सभी के लिए अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करें।
जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार इस दुःख की घड़ी में शोक-संतप्त परिवार के साथ खड़ा है।




