उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक हिरासत में

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक हिरासत में
देहरादून,
शहर के सहसपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शिमला बायपास रोड स्थित शेरपुर मोड़ के पास की है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, ट्रक (एचपी-17-एच-1485) देहरादून से पांवटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने स्कूटी (यूके-07-एचई-3562) को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार हिमांशु बंसल (लगभग 30 वर्ष), निवासी झाझरा, प्रेमनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही चौकी सभावाला से पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया।
पुलिस ने ट्रक चालक राजेंद्र सिंह (34 वर्ष), निवासी कल्याणपुर, सहसपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चौकी सभावाला लाया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

To Top