उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(किच्छा) अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का औचक निरीक्षण यहां अल्ट्रासाउंड मशीन हुई सील ।।

किच्छा क्षेत्र में 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने पर मशीनें सील
सीमावर्ती जनपदों में भी होगी कड़ी निगरानी

किच्छा, ऊधम सिंह नगर |

बुधवार को किच्छा क्षेत्र अंतर्गत पीसी-पीएनडीटी एक्ट 1994 के अनुपालन एवं लिंगानुपात संरक्षण हेतु 08 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का रूटीन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान छत्रपति साहू जी महाराज हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं पाए जाने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन को अस्थाई रूप से सील कर दिया गया। रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर ही मशीन को पुनः संचालन की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  (देहरादून)आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट. बरसात, तूफान, बिजली गिरने की संभावना,

इसके अतिरिक्त गुप्ता अल्ट्रासाउंड केंद्र, सीएचसी किच्छा, बठला हॉस्पिटल, ॐ इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेंटर, किशोर हॉस्पिटल एवं सूरजमल हॉस्पिटल में भी रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध न होने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीनों को सील किया गया, केंद्र द्वारा सूचना pndt सेल को पूर्व में दें दी गई थी

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौलापार में पुलिस हॉकी का जलवा, 46वीं वाहिनी पीएसी बनी चैंपियन ।।

पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत बिना योग्य एवं पंजीकृत रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित है
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं कि सीमावर्ती जनपदों पर भी विशेष निगरानी एवं सतर्कता अभियान चलाया जाएगा, ताकि अवैध लिंग चयन एवं भ्रूण हत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाया जा सके।
निरीक्षण टीम में डॉ. एस.पी. सिंह, एसीएमओ, प्रदीप मेहर, जिला समन्वयक पीसी-पीएनडीटी सेल, तथा बिंदु वसनी, आईएसडी शामिल रहे। साथ ही तहसीलदार किच्छा श्री गिरीश त्रिपाठी भी निरीक्षण में उपस्थित रहे।

To Top