Uttarakhand city news dehradun मौसम विभाग में मंगलवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा /बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना व्यक्त की है । जबकि राज्य में 22 और 23 अप्रैल को राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
वही 24 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है व राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रो में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना व राज्य के मैदानी क्षेत्रो में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वही 26 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग में जताई है।
देहरादून से जारी तापमान पूर्वानुमान: उत्तराखंड में गर्मी का असर बरकरार, फिलहाल हीट वेव का खतरा नहीं
देहरादून स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र मोहकमपुर द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड में इन दिनों तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।
जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से लेकर काफी अधिक तक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया।
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पंतनगर (उधम सिंह नगर) में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर (नैनीताल) में दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, यानी गर्मी का असर इसी तरह बना रह सकता है।
हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में हीट वेव (लू) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।




