उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम का मिजाज बढ़ेगा तापमान ।।

उत्तराखण्ड में तापमान सामान्य से ऊपर, अगले 2–3 दिनों में और बढ़ने के आसार
देहरादून,
उत्तराखण्ड में तापमान का स्तर इन दिनों सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। कहीं धूप तो कहीं बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में भी तापमान में खास गिरावट के आसार नहीं हैं, जिससे लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

To Top