उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग)इस अनोखी ट्रेन को सीएम योगी ने किया रवाना.

लखनऊ,( Uttarakhand city news)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पहल के तहत विशेष ट्रेन (संख्या 00507) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन में उत्तर प्रदेश से चयनित 1008 श्रद्धालु एवं विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हैं, जो सोमनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं।
यह विशेष ट्रेन आज शाम 4:30 बजे गोमती नगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव एवं डॉ. नीरज बोरा, तथा एमएलसी मुकेश शर्मा, लालजी प्रसाद निर्मल और पवन चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र है। उन्होंने काशी, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक यात्राएं न केवल आध्यात्मिक अनुभव को समृद्ध करती हैं, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय गौरव को भी सुदृढ़ करती हैं।
इस विशेष ट्रेन में युवाओं, एमबीए छात्रों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र के लोगों, एमएसएमई और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के साथ-साथ फेरीवाले, दुकानदार, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की पहल पर IRCTC द्वारा संचालित यह ट्रेन 21 अप्रैल 2026 की सुबह वेरावल पहुंचेगी। वापसी यात्रा 24 अप्रैल को वेरावल से शुरू होगी और ट्रेन 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 2:00 बजे पुनः गोमती नगर स्टेशन पहुंचेगी।

To Top