उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है हेलीकॉप्टर सेवा ।।

Uttarakhand city news
गर्भवती महिला को गम्भीर स्थिति में हेलीकॉप्टर से भेजा देहरादून

चमोली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए हेली सेवा वरदान साबित हो रही है। सोमवार को जनपद के एक सुदूर गांव में तबीयत बिगड़ने पर गर्भवती महिला को जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से उपचार हेतु देहरादून भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में नहीं पास होने पर भाजपा ने बताया महिलाओं का अपमान ।।

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि विकासखंड देवाल की ग्राम पंचायत बलांण से एक ग्रामीण द्वारा गर्भवती तुलसी देवी (32) पत्नी राजेंद्र राम की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल उपचार की आवश्यकता बताई गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) इन क्षेत्रों में रात्रि में यातायात रहेगा प्रतिबंधित,आदेश जारी।।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्भवती महिला को हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून भेजा। समय पर किए गए इस रेस्क्यू से महिला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार) सीएम धामी ने किया नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का लोकार्पण ।।

जिला प्रशासन की तत्परता के चलते आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की गईं, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

To Top