उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम का बिगड़ा मिजाज, इन तीन घंटों में रामनगर सहित इन क्षेत्रों में झमाझम बरसात का यलो अलर्ट ।।

देहरादून | उत्तराखंड सिटी न्यूज़
मौसम विभाग ने शुक्रवार देर रात राज्य के कई जनपदों के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। यह अलर्ट 24 अप्रैल 2026 रात 9:26 बजे से 25 अप्रैल 2026 रात 12:26 बजे तक (अगले 3 घंटे) प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल) गुलदार के हमले से फिर गई महिला की जान लोगों में रोष ।‌


विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में कई स्थानों पर मौसम अचानक बदल सकता है।
विशेष रूप से बद्रीनाथ, केदारनाथ, उर्गम, बेरीनाग, रामनगर, पुरोला, डोईवाला, चकराता, डीडीहाट समेत आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पर्वतीय इलाकों में यात्रा कर रहे लोगों और खुले स्थानों पर मौजूद नागरिकों को। बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है।

To Top