उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल) गुलदार के हमले से फिर गई महिला की जान लोगों में रोष ।‌

नैनीताल। मनोरा रेंज के ज्योली गांव में बाघ/गुलदार के हमले में 52 वर्षीय हेमा पांडे की मौत से इलाके में दहशत फैल गई है। वह बुधवार सुबह चारा लेने जंगल गई थीं, जहां उन पर हमला हुआ। काफी खोजबीन के बाद उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आदमखोर बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता के बावजूद विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। वन विभाग ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

To Top