उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(नैनीताल)अब स्कूलों को जारी हुए बड़े निर्देश, ।।

नैनीताल में बदला स्कूलों का समय, हीटवेव के चलते सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे विद्यालय
नैनीताल, 24 अप्रैल। भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए जनपद नैनीताल में विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के सभी विद्यालयों (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) में नई समयसारिणी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
जारी आदेश में बताया गया है कि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 15 मई 2026 तक विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे निर्धारित किया गया है।
यह निर्णय महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में लिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय निर्धारित समयसारिणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि बढ़ती गर्मी के बीच विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

To Top