उत्तराखण्ड

दु:खद (नैनीताल) फिर गुलदार ने बनाया किसान को निवाला।।

Uttarakhand city news Nainital उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष की एक और घटना सामने आई है नैनीताल जनपद के भदूनी गांव में गुलदार ने एक और व्यक्ति की जान ली है इस, तीसरी घटना में किसान की मौत से दहशत और आक्रोश का गांव में माहौल है।।

नैनीताल जिले के भदूनी गांव में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में कमल सिंह (पुत्र इंदर सिंह) को खेत में काम करते समय बाघ ने अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (Uttarakhand)एआरटीओ की सख्ती: फर्जी लाइसेंस पर चल रही यूपी की पिकअप सीज,।।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लगातार तीसरी घटना है, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की जानकारी पहले से होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिससे एक के बाद एक जानें जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड)श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि जब तक बाघ को पकड़ने या मारने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक क्षेत्र में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा,जारी की आयोग ने बड़ी अपडेट ।।

फिलहाल पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है। लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।।

To Top