उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तरकाशी) बड़ी आग की घटना,मकान स्वाहा,दो लोग घायल ।।

उत्तरकाशी के जुणगा गांव में आग की घटना, SDRF एवं फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण

बीती मध्य रात्रि अग्निकांड की एक बड़ी घटना हुई है इस अग्निकांड में पूरा मकान जलकर रात हो गया मौके पर पहुंची पुलिस sdrf की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जिनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है घटना उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल के पास जुणगा गांव की बताई जाती है जहां एक आवासीय भवन में आग लग गई। सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
टीम के पहुंचने तक स्थानीय स्तर पर राहत कार्य प्रारंभ हो चुका था। SDRF एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया तथा कड़ी मेहनत से आग को पूर्ण रूप से बुझा का काबू पा लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून)तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान, कुमाऊं मंडल के इन जनपदों में झमाझम बरसात ।।

इस घटना में श्रीमती प्रमिला भंडारी (उम्र लगभग 55 वर्ष) एवं श्री सुमेर सिंह भंडारी (उम्र लगभग 60 वर्ष) घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

To Top