कार्यालय जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, जनपद देहरादून।
सम्पर्क नं0-0135-2726066, 1077, ईमेल-deoc.pgrc.ddn@gmail.com
पत्रांक : 29 / ज०आ०प्र० प्रा०/2026
दिनांकः 26 अप्रैल, 2026

::आदेशःः
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत, Portal के अनुसार वर्तमान में जनपद देहरादून में अत्यधिक तापमान/लू (हीट वेव) की स्थिति बनी हुई है। जारी अद्यतन मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को भी जनपद देहरादून में अत्यंत गर्म दिन रहने/भीषण गर्मी पड़ने की पूर्वचेतावनी जारी की गई है। वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के समस्त क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी एवं लू के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है, जिससे विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि का खतरा बना रहता है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 27.04.2026 (सोमवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 27.04. 2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
तद्नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।
ह०/(सविन बंसल)
जिला मजिस्ट्रेट / अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण देहरादून।
प्रतिलिपिः – निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं अनुपालनार्थ प्रेषित-
- सचिव महोदय, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून।
- नगर मजिस्ट्रेट देहरादून।
- समस्त उपजिलाधिकारी देहरादून।
- मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि जनपद के समस्त शासकीय/गैर शासकीय चिकित्सालयों में हीट वेव की स्थिति के दृष्टिगत आमजनों हेतु आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों एवं वृद्धजनों के लिए समुचित उपचार, शीतल पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाओं एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायेगें।
- मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ।
- जिला कार्यक्रम अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ।
- जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।
- जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, देहरादून को अनुपालनार्थ




