उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) आंधी तूफान बरसात का अलर्ट,शासन ने आठ जनपदों के डीएम को जारी किए बड़े निर्देश।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड शासन ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य के नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटा) चलने की संभावना के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश सभी जिलाधिकारी को जारी किए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)एन आई टी बीटेक का छात्र, नदी में डूबा,सर्च अभियान जारी ।।

निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 26.04.2026 को सायं 6:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 28.04.2026 को जनपद-नैनीताल, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में Orange Alert जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। दिनांक 29.04.2026 को जनपद- नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में Orange Alert जिसमें उक्त जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/वर्षा का तीव्र से अति तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 कि.मी./घंटा) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है साथ ही अन्य जनपदों के लिए दिनांक 28.04.2026 से 30.04.2026 तक Yellow Alert है जिसमें कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति दौर एवं झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50kmph) चलने की संभावना है। इस स्थिति में अपने जनपदों में विशेष सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं ।।

To Top