उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ‘ग्राफेस्ट’ में आज दिखेगा गुलाबी क्वीन जैस्मीन सैंडलस का जादू, थिरकेंगे स्टूडेंट ।।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ‘ग्राफेस्ट’ में आज 27 अप्रैल को दिखेगा गुलाबी क्वीन जैस्मीन सैंडलस का जादू

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी परिसर पहली बार अपने बहुप्रतीक्षित और भव्य सांस्कृतिक उत्सव ‘ग्राफेस्ट-2026’ की मेजबानी करने जा रहा है। यह खास आयोजन आज 27 अप्रैल (सोमवार) को आयोजित होगा, जिसमें छात्रों और युवाओं के लिए मनोरंजन, ऊर्जा और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गजब (उत्तराखंड)यह महिलाएं लोगों को कर रही थी आकर्षित,पुलिस की पांच महिलाओं पर कार्रवाई।।

इस मेगा-इवेंट में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पंजाबी गायिका और ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर जैस्मीन सैंडलस का लाइव कॉन्सर्ट होगा। अपनी दमदार आवाज़, अनोखे अंदाज़ और ग्लोबल म्यूज़िक स्टाइल के लिए जानी जाने वाली जैस्मीन ‘Yaar na miley’, ‘Patola’ और ‘Sip Sip’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए खास पहचान रखती हैं। उनका यह हल्द्वानी में पहला बड़ा लाइव परफॉर्मेंस होगा, जिसे लेकर छात्रों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)अब स्कूलों को जारी हुए बड़े निर्देश, ।।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियां की जा रही हैं। आधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक स्टेज सेटअप और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि प्रतिभागियों को एक एक सुरक्षित और यादगार अनुभव मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) जनगणना के साथ मकानों की भी गणना, कुमाऊं आयुक्त ने स्थिति की साफ, वीडियो ।।

‘यह आयोजन न केवल ग्राफिक एरा के छात्रों के लिए अविस्मरणीय साबित होगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक और सांस्कृतिक माहौल में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

To Top