उत्तराखण्ड

दु:खद(उत्तराखंड) कार गहरी खाई में गिरी, एक की मौत,पांच घायल ।।

Uttarakhand city news Devprayag उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं रविवार को देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की गहरी खाई में कर गिरने से मौत हो गई जबकि इस घटना में पांच लोग घायल हो गए मृतक की पहचान लक्ष्मण सिंह रावत पुत्र श्री कुंदन सिंह ग्राम कफलना पोस्ट खंडूसेन्न पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल) यहां डीएम ने बच्चों की सुरक्षा हेतु इस विकासखंड के 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के दिए निर्देश।

रविवार को देर शाम देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रही एक इग्निस कार (UK12G-5971), जिसमें 06 लोग सवार थे, देवप्रयाग कुंडाधार से लगभग 01 किमी आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना अध्यक्ष देवप्रयाग अमरजीत रावत मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना विलंब के स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु बागी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान जगदीश सिंह रावत पुत्र कुन्दन सिंह, साक्षी पत्नी हेमन्त सिंह ,मनोरमा देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह, हेमन्त रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह , देवेश पुत्र देवेन्द्र सिंह भंडारी उपरोक्त निवासी कफलना पोस्ट ऑफिस खांडूसैन पौड़ी गढ़वाल के बताए जाते हैं।

To Top