उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(रामनगर) उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, कृपया इस वेबसाइट पर जाकर देखें।

देहरादून ।

देहरादून, 25 अप्रैल 2026
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) ने आज हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित कर दिया। इस वर्ष दोनों परीक्षाओं का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा, जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है।
इण्टरमीडिएट में 85.11% रहा परिणाम
इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में कुल 1,02,986 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,00,452 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 85,499 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल परीक्षाफल 85.11 प्रतिशत रहा।
बालिकाओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए 88.09% सफलता प्राप्त की, जबकि बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 85.93% तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 61.48% दर्ज किया गया।
इस वर्ष 7,814 छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर सम्मान सहित सफलता हासिल की। प्रथम श्रेणी में 41,507, द्वितीय श्रेणी में 34,987 तथा तृतीय श्रेणी में 330 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
टॉपर्स:
संयुक्त रूप से प्रथम स्थान गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98.00% अंक (490/500) के साथ प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान आर्यन (97.80%) तथा तृतीय स्थान वंशिका (97.00%) ने हासिल किया।
जनपद बागेश्वर 94.81% परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
हाईस्कूल में 92.10% छात्र हुए सफल
हाईस्कूल परीक्षा 2026 में 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत रहा।
बालिकाओं ने यहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.07% सफलता हासिल की, जबकि बालकों का परिणाम 88.03% रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का परिणाम 92.47% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 65.05% रहा।
सम्मान सहित उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 7,935 रही। प्रथम श्रेणी में 30,734, द्वितीय श्रेणी में 46,708 तथा तृतीय श्रेणी में 14,986 परीक्षार्थी सफल हुए।
टॉपर्स:
अक्षत गोपाल ने 98.20% अंक (491/500) के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान इशांत कोठारी और भूमिका (98.00%) तथा तृतीय स्थान योगेश जोशी (97.80%) ने हासिल किया।
जनपद बागेश्वर 96.98% परिणाम के साथ हाईस्कूल में भी अव्वल रहा।
पिछले वर्ष से बेहतर रहा प्रदर्शन
दोनों परीक्षाओं में इस वर्ष परिणाम में वृद्धि दर्ज की गई है। इण्टरमीडिएट में 1.88% और हाईस्कूल में 1.33% की बढ़ोतरी हुई है, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत माना जा रहा है।
छात्र-छात्राएं अपना परीक्षाफल परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल) यहां डीएम ने बच्चों की सुरक्षा हेतु इस विकासखंड के 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने के दिए निर्देश।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हो गया है, हाईस्कूल का उत्तीर्ण 92 प्रतिशत व इंटर 85 प्रतिशत रहा, ।

उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट में हाई स्कूल में रामनगर के एमपीआइसी के छात्र अक्षत गोपाल 98.20℅ अंक लाकर उत्तराखंड टॉपर बने

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) वीकेंड और कैंचीधाम दर्शन, बदलेगा यातायात प्लान ।।

ubse.uk.gov.inhttp://ubse.uk.gov.in

परीक्षाफल की घोषणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रामनगर में माध्यमिक शिक्षा सचिव द्वारा की गई ।

इस बार पिछले वर्ष से बेहतर रहा ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (अयोध्या) रामनगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट,सचिव आवास व राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने लिया अयोध्या अतिथि गृह निर्माण स्थल का विस्तृत जायजा

परीक्षाफल बोर्ड की बेवसाइड ubse.uk.gov.in में

देखा जा सकता है।

उत्तराखंड बोर्ड 2026 की हाईस्कूल और इंटर

परीक्षा के आंकड़े

  • कुल परीक्षार्थी: 2,15,252,
  • हाईस्कूल (10वीं): 1,12,266 छात्र

संस्थागतः 1,10,544

व्यक्तिगतः 1,722

इंटरमीडिएट (12वीं): 1,02,986 छात्र

संस्थागतः 99,349

व्यक्तिगतः 3,637,

To Top