उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(रामनगर) इस दिन इंटर और हाई स्कूल परीक्षा परिणाम होगा घोषित,आदेश हुए जारी ।।

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने की तिथि तय कर दी है। परिषद् के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वर्ष 2026 की परिषदीय परीक्षाओं तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2025 का परिणाम 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, प्रभारी मंत्री ने संगठन मजबूती पर दिया जोर।।


परिषद् ने बताया कि परिणाम जारी होने के अवसर पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को परिषद् कार्यालय में “एक दृष्टि में” परीक्षाफल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अन्य मीडिया संस्थानों को उनकी ई-मेल आईडी के माध्यम से परिणाम भेजा जाएगा।
परिषद् ने परिणाम प्रकाशन के लिए कुछ आवश्यक शर्तें भी निर्धारित की हैं। इसके तहत मीडिया संस्थानों को परिणाम का उपयोग केवल प्रकाशन के उद्देश्य से करना होगा और उसे शुद्धता के साथ प्रकाशित करना अनिवार्य होगा। साथ ही परीक्षार्थियों से परिणाम देखने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
परिषद् ने स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की मुद्रण त्रुटि होती है तो उसकी जिम्मेदारी परिषद् की नहीं होगी। आधिकारिक रूप से केवल परिषद् द्वारा जारी अंकपत्र और प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

To Top