उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, प्रभारी मंत्री ने संगठन मजबूती पर दिया जोर।।

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत
हल्द्वानी, 18 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (जिला नैनीताल) द्वारा शनिवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री तथा जिला प्रभारी श्री खजान दास के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने स्वागत संबोधन देते हुए मंत्री का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया और संगठनात्मक दायित्वों एवं अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी और कर्मठता से कार्य करने से भविष्य का सकारात्मक निर्माण संभव है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की धामी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब देने की बात कही। मंत्री ने 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने और प्रदेश में पुनः भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी मंत्री का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली ने किया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, शांति मेहरा, भावना मेहरा, रेनू अधिकारी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विजयालक्ष्मी चौहान सहित जिला, मंडल एवं मोर्चों के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

To Top