उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में नहीं पास होने पर भाजपा ने बताया महिलाओं का अपमान ।।

हल्द्वानी। भाजपा जिला महिला मोर्चा नैनीताल ने सोमवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने के मुद्दे पर प्रेस वार्ता आयोजित की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन उप्रेती मौजूद रहे।
सांसद अजय भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को न पारित होने देना महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण करोड़ों महिलाओं की उम्मीदों को झटका लगा है। भट्ट ने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था, लेकिन विपक्ष ने राजनीतिक स्वार्थ में इसे रोक दिया।
विधायक सरिता आर्य ने कहा कि देश की महिलाओं को इस विधेयक से बड़ी उम्मीदें थीं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं, जैसे उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का उल्लेख किया। आर्य ने विपक्ष पर महिलाओं के मुद्दों पर गंभीर न होने का आरोप लगाया।
प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, भूमिका गोयल और दीप्ति चुफाल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

To Top