उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले ।।

Uttarakhand City news
उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं जानकारी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 10:32 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई।

बागेश्वर न्यूज

इसके मात्र 14 मिनट बाद 10:46 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसके बाद सुबह 11:31 बजे तीसरा झटका भी दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि तीनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिसके कारण झटके हल्के रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने आपदा प्रबंधन के सीखे गुर ।।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर आए। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)रामनगर में बड़ी घटना होने से बची,दो नाबालिग छात्राएं होटल में मिली, होटल सील ।।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कहा कि
सभी तहसीलों से रिपोर्ट ले ली गई है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बागेश्वर न्यूज़

To Top