Uttarakhand City news dehradun किसी को कुकिंग गैस नहीं मिल रही है तो कोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहा है ।
एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री करने वालों पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार हुआ है गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी/अवैध बिक्री में संलिप्त 01 अभियुक्त को चेकिंग अभियान के दौरान किया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गए आरोपी की पहचान
भूपेन्द्र मंडल पुत्र हरिचरण मंडल निवासी गांव कुमरा बिसनपुर जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र 38 वर्ष हाल निवासी निकट शिव मंदिर ब्रह्मपुरी थाना पटेलनगर देहरादून के रूप में हुई है पुलिस ने छापेमारी में अभियुक्त के कब्ज़े से 32 अवैध LPG सिलेंडर बरामद किए हैं।
वर्तमान में चल रहै घरेलु गैस सिलेंडरों की सप्लाई के संकट के चलते एस एस पी दून द्वारा गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा कालाबाजारी पर अंकुश लगाने तथा उक्त अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कानून कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग की गई, जिसके फलस्वरूप दिनांक 18/4/26 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे से एलपीजी सिलेंडरों की अवैध बिक्री तथा कालाबाजारी करते हुए एक व्यक्ति को भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडरों के साथ पकड़ा। पकड़े व्यक्ति द्वारा बरामद सिलेंडरों का उपयोग अवैध भंडारण एवं काला बाजारी के उद्देश्य से किया जा रहा था। जिस पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग के सक्षम अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मौके पर मौजूद व्यक्ति के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 250/26, धारा- 3/7 आवश्यक वस्तु सेवा अधिनियम पंजीकृत किया गया।




