उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के 335 पदों पर भर्ती, आवेदन 21 अप्रैल से शुरू
देहरादून। Uttarakhand Medical Service Selection Board (यूकेएमएसएसबी) ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत समूह ‘ग’ के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के कुल 335 पदों पर सीधी भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है।

पहले यह भर्ती 180 पदों के लिए निकाली गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 335 कर दिया गया है।
पदों का विवरण
कुल पद: 335
वेतनमान: ₹5200–20200, ग्रेड पे ₹2000
(सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-3, ₹21700–69100)
वर्गवार पद:
अनुसूचित जाति (SC): 48
अनुसूचित जनजाति (ST): 5
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 19
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 26
अनारक्षित (UR): 237
📅 महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन जारी: 15 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
आवेदन में संशोधन: 06 मई से 09 मई 2026 (शाम 5 बजे तक)
जरूरी जानकारी
जिन्होंने पहले 180 पदों वाली भर्ती में आवेदन किया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है
वे चाहें तो 6–9 मई के बीच अपने फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं
अंतिम रूप से Edited Data ही मान्य होगा
पदों की संख्या आगे घट-बढ़ सकती है




