उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)रामनगर में बड़ी घटना होने से बची,दो नाबालिग छात्राएं होटल में मिली, होटल सील ।।

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है. रामनगर के कानियां क्षेत्र में स्थित होटल में दो नाबालिग छात्राएं स्कूल ड्रेस में मिली हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि ये दोनों नाबालिग लड़कियां शहर के इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और दोनों होटल के कमरे में मौजूद थीं, जिसकी सबसे पहले सूचना पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को लगी थी. उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस भी देरी किए बिना तत्काल मौके पर पहुंची और छात्राओं के साथ मौजूद कुछ लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद सभी लोगों को रामनगर कोवताली ले जाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  (तेज खबर) आज रात फिर कोई बड़ी बात,प्रधानमंत्री आज रात राष्ट्र को करेंगे संबोधित, ।।

वहीं इस मामले में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी ने कहा कि उन्हें काफी समय से इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी कि हिम्मतपुर डोटियाल में स्थित होटल पर कुछ अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं. उन्हें पता चला कि आज भी दो नाबालिग लड़कियों को स्कूल ड्रेस में होटल के अंदर ले जाया गया है, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी.
मदन जोशी का कहना है कि पुलिस के साथ जब वो मौके पर पहुंचे तो होटल के कमरे से दो नाबालिग लड़कियां मिलीं. मदन जोशी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि होटल संचालक ने न तो उनकी आईडी ली और नहीं कोई जांच की. दोनों नाबालिग बच्चियां स्कूल की ड्रेस में भी थी, फिर भी उन्हें कमरा दे दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, इस कार्यक्रम में एरीज के निदेशक रहे मुख्य अतिथि ।।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि दोनों छात्राएं नाबालिग हैं. इसलिए पूरे मामले की संवेदनशीलता के साथ जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

To Top