उत्तराखंड में गर्मी का कहर, 41°C तक पहुंचा पारा; अगले दिनों में राहत के आसार
देहरादून,
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरिद्वार जनपद के रुड़की में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नैनीताल के मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि, इसके बाद आने वाले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग ने 27 अप्रैल के लिए मैदानी इलाकों में ‘हाई टेम्परेचर वार्निंग’ जारी की है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में गिरावट के बाद मौसम थोड़ा सामान्य हो सकता है, लेकिन फिलहाल गर्मी से बचाव जरूरी




