उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)इस उप तहसील के मुख्यालय के लिए अधिसूचना हुई जारी ।।

Uttarakhand City news

पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में: शासन की अधिसूचना जारी

उत्तराखंड शासन के राजस्व अनुभाग-1 द्वारा जनपद चम्पावत की उप तहसील पुल्ला गुमदेश के मुख्यालय परिवर्तन के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सीएम धामी से की मुलाकात ।।

यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, 1904 की धारा 21 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में निर्गत अधिसूचनाओं में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ‘ग्राफेस्ट’ में आज दिखेगा गुलाबी क्वीन जैस्मीन सैंडलस का जादू, थिरकेंगे स्टूडेंट ।।

नवीन आदेश के तहत अब उप तहसील पुल्ला गुमदेश का मुख्यालय पूर्व में निर्धारित गुरेली के स्थान पर किमतोली में स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उक्त उप तहसील का सृजन दिनांक 31 जनवरी 2015 को छीड़ाखाल को मुख्यालय बनाकर किया गया था, जिसके पश्चात संशोधन कर मुख्यालय गुरेली स्थानांतरित किया गया। वर्तमान अधिसूचना के माध्यम से अब किमतोली को नया प्रशासनिक मुख्यालय घोषित किया गया है।

To Top