उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानवता की बड़ी मिसाल, यहां खुला भाई घनईया जी पियाऊ, हुआं शुभारंभ ।।

मानवता की सेवा को समर्पित: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी में भाई घनईया जी पियाऊ का शुभारंभ

हल्द्वानी,

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रामलीला ग्राउंड के निकट, हल्द्वानी में आज मानवता की सेवा को समर्पित “भाई घनईया जी पियाऊ” का विधिवत शुभारंभ किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी भाई जगमीत सिंह जी ने अरदास उपरांत इस पुनीत सेवा का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) इस होम स्टे में हो रहा था गलत काम ,हुई एक गिरफ्तारी, लाइसेंस निरस्तीकरण को भी लिखा।

इस पियाऊ के माध्यम से राहगीरों एवं आमजन को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध होगा, जिससे वे अपनी प्यास बुझा सकेंगे। अरदास के दौरान संगत ने हाथ जोड़कर वाहिगुरु का शुकराना किया और इस नेक कार्य के लिए प्रबंधक कमेटी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(दिल्ली) कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने की केंद्रीय मंत्री से मुलाकात ।।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, कंवलजीत सिंह उप्पल, सनी आनंद, जसबीर कौर, भूपेंद्र सिंह बुंदा वीर जी, गुरशरण कौर, प्रभजोत कौर, मालिन कोहली, जसपाल सिंह मालदार सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात ।।

प्रबंधक कमेटी के अमरजीत सिंह आनंद ने बताया
कि भाई घनईया जी की निष्काम सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह पियाऊ जन-जन की सेवा हेतु समर्पित किया गया है। गुरु घर की परंपरा “सरबत का भला” के अनुरूप यह प्रयास हर जरूरतमंद तक ठंडा पानी पहुंचाने का है।

To Top