Uttarakhand city news: रेलवे इससे बड़ी खबर आ रही है रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा प्रदान करने हेतु अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है यह ट्रेन बनारस-हडपसर (पुणे)-बनारस के मध्य प्रतिदिन संचालित की जाएगी इस अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ बनारस से हडपसर (पुणे) के लिये 28 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को 02531 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा। ये गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन है। उद्घाटन विशेष गाड़ी का सम्भावित समय निम्नवत है।
02531 बनारस-हडपसर (पुणे) उद्घाटन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल, 2026 दिन मंगलवार को बनारस से 16.45 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 17.40 बजे, प्रयागराज जं. से 19.15 बजे, फतेहपुर से 21.20 बजे, गोविन्दपुरी से 22.55 बजे, दूसरे दिन उरई से 00.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 02.40 बजे, बीना से 05.20 बजे, रानी कमलापति से 07.40 बजे, नर्मदापुरम से 08.55 बजे, इटारसी से 09.30 बजे, हरदा से 10.25 बजे, खंडवा से 13.20 बजे, भुसावल से 15.05 बजे, जलगांव से 15.40 बजे, मनमाड से 17.50 बजे, कोपरगांव से 18.50 बजे, अहिल्यानगर से 20.40 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 22.40 बजे छूटकर तीसरे दिन हडपसर (पुणे) 00.55 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एस.एल.आर.डी. के 02 तथा पैंट्री कार के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।




