उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग का 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान,नौ जनपदों में 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात ।।

देहरादून -:उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग की भविष्यवाणी के साथ मौसम ने करवट बदली है मौसम विभाग ने 12:00 से लेकर दोपहर 3:00 तक तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग,चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

प्रदेश में आज मौसम ने करवट बदली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 नवंबर तक पूर्वानुमान जारी किया है जिसके साथ ही आज 26 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है और 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा रविवार को प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से राज्य के मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 28 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़, जनपदों में तथा दिनांक 27 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, चमोली, तथा पिथौरागढ़ जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानो में बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि 27 नवंबर को बरसात और ओलावृष्टि के चलते आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है तथा और ओलावृष्टि से कहीं-कहीं नुकसान भी हो सकता है।
उधर राजधानी देहरादून में आज आसमान मुख्य रूप से साफ और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: लगभग 26 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शनिवार को राज्य के विभिन्न स्थानों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः देहरादून में 27.8 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 27.5 डिग्री सेल्सियस और 8.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 18.3 डिग्री सेल्सियस और 7.4 डिग्री सेल्सियस और 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में 7.6 डिग्री सेल्सियस।

यह भी पढ़ें 👉  (स्कूल छुट्टी अपडेट)[चंपावत] बनबसा और टनकपुर के मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में आज छुट्टी.नहीं बजेगी घंटी ।।

उधर राज्य के मैदानी इलाकों और कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। यदि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होती है, तो राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम ठंडा होने की उम्मीद है।

To Top