उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर, चार दिनों तक कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक झमाझम बरसात,गिरेगा तापमान ।।

उत्तराखण्ड में गर्मी का प्रकोप के बीच राहत भरी खबर कुमाऊं से गढ़वाल तक झमाझम बरसात

देहरादून, । उत्तराखण्ड में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जारी तापमान पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से अधिक से काफी अधिक बना हुआ है।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो मैदानी इलाकों में यह भी सामान्य से काफी ऊपर रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रुड़की (हरिद्वार) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर (नैनीताल) में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
हीट वेव की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 अप्रैल को उत्तराखण्ड के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने 26 अप्रैल के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार रविवार को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4400m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है वही राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 27 अप्रैल को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा बर्फबारी (4400m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।व राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना तथा उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर, पिथोरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में अनेक स्थानों पर एवं शेष पर्वर्तीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4400m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
मौसम विभाग में 28 अप्रैल से तीन दिनों के लिए राहत भरी खबर दी है इस दिन राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।व 29 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथोरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना के अलावा 30 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथोरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना तथा शेष जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। वही 1 मई को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (4000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है।

To Top