उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट (उत्तराखंड) फिर आई बरसा और हिमपात की अपडेट,16 फरवरी तक इस तरह से रहेगा मौसम।।

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 16 फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सोमवार 12 फरवरी तथा 14 से 16 फरवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 13 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. तथा पिथौरागढ़. जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि इस दिनों इन जनपदों में 3500 मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के शेष जनपदों में इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
फरवरी का दूसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है लेकिन अब राज्य के अन्य हिस्सों में अपेक्षाकृत गर्म मौसम का अनुभव होने लगा है और अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)रेल भूमि मामला. अगली तारीख में आ सकता है बड़ा फैसला।।

देहरादून में तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में सामान्य से तापमान ऊपर होने से सोमवार को राज्य के जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है.जबकि देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और सुबह के समय कुछ हिस्सों में धुंध छा सकती है। जबकि तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा ,मुक्तेश्वर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक क्रमश: 14.2 डिग्री सेल्सियस और 3.5 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

To Top