उत्तर प्रदेश

दु:खद(उत्तराखंड)बोलेरो नदी में गिरी कई लोगों की मौत. मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख.भारी बरसात के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रुका।।

पिथौरागढ़-: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है यहां धारचूला लिपुलेख रोड पर यात्रियों से भरी बोलेरो वाहन लखनपुर के पास काली नदी में जा गिरी आ रही प्रारंभिक खबरों के अनुसार हादसे में 6 लोगों के मौत की खबर.है घटना दोपहर की बताई जाती हुई है लेकिन जिला मुख्यालय में खबर देर शाम तक पहुंचाने के बाद प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाने के लिए एसडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियों को मौके पर रवाना किया लेकिन बरसात और मौसम खराब होने के चलते रेस्क्यू कार्य में बाधा आने के कारण अब रेस्क्यू सुबह तक के लिए टाल दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिल्म निर्माता व पटकथा लेखक ने सीएम धामी से की मुलाकात ।।


घटना की सूचना के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव को व्यापक रूप से चलने के निर्देश दिए हैं तथा उन्होंने धारचूला-लिपुलेख सड़क मार्ग पर लखनपुर के समीप सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बताया जाता है कि वाहन संख्या UK 04 TB 2734 गुंजी से धारचूला जाते समय तंपा मंदिर के पास गहरी खाई में गिर गया। जिसमे सवार 6 लोगोंSathybrada paraida, 59 yrs.
2- Neelala Pnanol 58yrs.
3- Manish Mishra 48yrs.
4- Pragya 52 yrs.
5- Himanshu Kumar 24 yrs.
6- Birendra Kumar 39 yrs.की मृत्यु होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के पदाधिकारियों ने की भेंट ।।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के लखनपुर के पास यात्रियों से भरी बोलेरो काली नदी में समाई जिसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई। बोलोरो में सवार सभी यात्री आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है बरसात और मौसम खराब होने के अलावा अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते रेस्क्यू अभियान सुबह तक के लिए टाल दिया गया है।

To Top