उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग)रेलवे सुरक्षा बल ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर की कार्रवाई, चार वाहन चालक पकड़े गए ।।

नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, चार वाहन चालक पकड़े गए
काठगोदाम। रेलवे परिसर में नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल ने सख्त कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 अप्रैल

को निरीक्षक तरुण वर्मा के नेतृत्व में टीम ने रेलवे स्टेशन काठगोदाम के पीआरएस के पास अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने पाया कि कई वाहन चालक अपने चार पहिया वाहन रेलवे परिसर के नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े किए हुए थे। रेलवे सुरक्षा बल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों सहित चालकों को पकड़कर पोस्ट पर लाया और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
इस दौरान मुकदमा अपराध संख्या 146/26 से 149/26 तक पंजीकृत किए गए। पकड़े गए आरोपियों में सूरज थापा निवासी इंद्रा नगर काठगोदाम, राधे श्याम निवासी पुरानी चुंगी काठगोदाम, ललित मोहन आर्य निवासी बाग जाला गोलपार काठगोदाम तथा कैलाश पाण्डे निवासी देवल चौड़ हल्द्वानी शामिल हैं।
रेलवे सुरक्षा बल में निरीक्षक तरुण वर्मा के साथ हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल ओपी मीना, सोनू दुहन, पारस नाथ तथा जीआरपी स्टाफ दीपक पलारिया शामिल रहे।
रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साथ ही रेलवे परिसर में अवैध पार्किंग के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

To Top