क्राइम

रेलवे ब्रेकिंग (दु:खद)ओडिशा में हुई एक बड़ी रेल दुर्घटना. कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई 50 से अधिक की मौत राहत और बचाव कार्य जारी

ओडिशा के बालासोर जिले में बड़ा ट्रेन एक्‍सिडेंट हुआ है। बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम को यात्री ट्रेन कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतर गईं। इसी बीच उसके पास की पटरी से गुजरते हुए यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन उतरी हुई बोगियों से बाजू से टकरा गई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्‍ली: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। घटना में कम से कम 200 लोग घायल हो गए। करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा शाम को करीब 7.20 बजे बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने कहा कि 132 घायलों को सोरो, गोपालपुर और खांटापाड़ा स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि 47 लोगों को बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालासोर जिले के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में करीब 50 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां पीसीएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन.देखें आदेश।।

घटनास्थल पर मौजूद एक शख्‍स ने बताया कि पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए। स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे। लेकिन, अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साहू और राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) की चार टुकड़ियां, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तीन टुकड़ियां और 60 एंबुलेंस घायलों को बचाने के काम में जुटी हैं। दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा सरकार और रेलवे ने हेल्पलाइन की शुरुआत की है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) क्या मिला बजट में राज्य को, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक, दूरदर्शी, समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही है आम बजट ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल व्यक्ति जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।’

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने कहा कि राज्य सरकार मंत्री मानस भुइयां और सांसद डोला सेन के नेतृत्व में एक टीम मौके पर भेज रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ निजी रूप से स्थिति की निगरानी कर रही हैं। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा सरकार और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस विभाग में हो गए बंपर तबादले ।।।

ओडिशा फायर सर्विसेज के डीजी सुधांशु सारंगी को बचाव कार्यों की निगरानी का जिम्मा दिया गया है। ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारियों हेमंत शर्मा, बलवंत सिंह, अरविंद अग्रवाल को डीजी फायर सर्विसेज के साथ बहानागा में ट्रेन दुर्घटना स्थल पर व्यवस्था की निगरानी के लिए भेजा गया है।

रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। ये इस तरह हैं:

Help line numbers – 033 26382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746,044- 25330952, 044-25330953, 044-25354771

बालासोर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम का फोन नंबर 06782 262286 है।
अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साहू और राजस्व मंत्री प्रमिला मलिक को दुर्घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना राहत ट्रेन को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

To Top