उत्तर प्रदेश

(बड़ी खबर)हरिद्वार.बरेली. मुरादाबाद. होंगे स्टॉपेज. कल होगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन प्रारंभ।।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये लखनऊ-देहरादून-लखनऊ के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन किया जायेगा। इस गाड़ी के संचलन का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को देहरादून से गाड़ी सं. 02477 देहरादून-लखनऊ जं. उद्घाटन वंदे भारत विशेष गाड़ी के रूप में निम्नवत् संचालन किया जायेगा।
02477 देहरादून-लखनऊ जं. वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को देहरादून से 09.30 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार, मुरादाबाद जं., बरेली जं. स्टेशनों पर रूकते हुए लखनऊ जं. पहुॅचेगी।
इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये 22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत गाड़ी का मार्ग विस्तार 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. तक निम्नवत् किया जायेगा। इस गाड़ी का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. स्टेशन से उद्घाटन विशेष गाड़ी 02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाकर किया जायेगा। मार्ग विस्तार के फलस्वरूप यात्रियों की मांग के अनुरूप 22550 प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का लखनऊ, अयोध्या धाम, बस्ती स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान एवं गोरखपुर जं. स्टेशन पर आगमन समय में परिवर्तन किया गया है। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का मनकापुर, बस्ती एवं गोरखपुर स्टेशन के समय में भी संशोधन किया जायेगा।
02418 प्रयागराज जं.-लखनऊ वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को प्रयागराज जं. से 09.15 बजे प्रस्थान कर तथा रायबरेली से 11.15 बजे छूटकर लखनऊ 12.30 बजे पहुॅचेगी। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।
नियमित गाड़ी सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 गोरखपुर से 06.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर प्रयागराज जं. 13.35 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मार्च, 2024 से प्रयागराज जं. से 15.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 16.58 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 18.30 बजे, अयोध्या धाम से 20.30 बजे तथा बस्ती से 21.43 बजे छूटकर गोरखपुर 22.40 बजे पहुॅचेगी। इस गाड़ी में वंदे भारत के 08 कोच लगाये जायेंगे।
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाये जाने के फलस्वरूप 04241 मनकापुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से 20.40 बजे के स्थान पर 20.30 बजे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन से 21.43 बजे के स्थान पर 22.00 बजे तथा 05094 गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर में 23.05 बजे के स्थान पर 23.20 बजे पहुॅचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये पटना-गोमतीनगर-पटना के मध्य एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी का संचलन किया जायेगा। इस गाड़ी के संचलन का उद्घाटन 12 मार्च, 2024 को पटना से 02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में निम्नवत् कर किया जायेगा। उद्घाटन के पश्चात नियमित रूप से प्रत्येक शुक्रवार के अतिरिक्त सप्ताह में 06 दिन 18 मार्च, 2024 से 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन निम्नवत् किया जायेगा।
02345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 12 मार्च, 2024 को पटना से 09.00 बजे प्रस्थान कर आरा से 09.47 बजे, बक्सर से 10.40 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 12.05 बजे, वाराणसी से 13.00 बजे तथा अयोध्या धाम से 15.55 बजे छूटकर गोमतीनगर 18.15 बजे पहुॅचेगी।
नियमित गाड़ी सं. 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन पटना से 06.05 बजे प्रस्थान कर आरा से 06.42 बजे, बक्सर से 07.23 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.45 बजे, वाराणसी से 09.25 बजे तथा अयोध्या धाम से 12.20 बजे छूटकर गोमतीनगर 14.30 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 18 मार्च, 2024 से (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन गोमतीनगर से 15.20 बजे प्रस्थान अयोध्या धाम से 17.20 बजे, वाराणसी से 20.05 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 20.55 बजे, बक्सर से 21.56 बजे तथा आरा से 22.37 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी में 08 कोचों का वंदे भारत रेक लगाया जायेगा।

To Top