उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी 72 रिक्त पदों के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की प्रारंभ ।।

देहरादून, 17 अप्रैल 2026।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा समूह ‘ग’ के अंतर्गत वाहन चालक एवं प्रवर्तन चालक के 72 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार इन पदों के लिए आज, 17 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in के माध्यम से 7 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन 11 से 13 मई 2026 के बीच किया जा सकेगा, जबकि लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को हाईस्कूल प्रमाण-पत्र के साथ आधार कार्ड की दोनों तरफ की कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र तथा जहां आवश्यक हो, अनुभव प्रमाण-पत्र भी अपलोड करना होगा।

To Top