उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में गर्मी का असर बरकरार, तापमान सामान्य से ऊपर

देहरादून से बड़ी खबर: उत्तराखण्ड में गर्मी का असर बरकरार, तापमान सामान्य से ऊपर
भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखण्ड में इन दिनों गर्मी का असर साफ़ तौर पर देखा जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर से लेकर काफी अधिक दर्ज किया गया, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।
बीते 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.0°C रुड़की में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.3°C मुक्तेश्वर में रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। यानी प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल राज्य में हीट वेव (लू) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
➡️ कुल मिलाकर, उत्तराखण्ड में गर्मी का असर जारी रहेगा, लेकिन लू जैसी स्थिति फिलहाल नहीं बनेगी।

To Top