उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(देहरादून)श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा दिवस.सीए धामी ने रामायण पाठ और गौ सेवा कर की सुबह की शुरुआत ।।

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर शासकीय आवास स्थित देवालय में पूजा-अर्चना कर श्री रामचरितमानस का पाठ किया। इस पवित्र अवसर पर गौसेवा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)इस विभाग में हो गए बंपर तबादले ।।।

श्री धामी ने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर अत्यंत प्रफुल्लित व हर्षित हूँ। राम जन-जन के हैं, राम हर कण में हैं। इस पावन अवसर पर चहुँदिशि आनंद, उत्साह तथा उल्लास है, संपूर्ण जगत में एक अलग ही तरंग और उमंग है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को लगेंगे पंख. इस बजट से होंगे यह काम रेलमंत्री ने गिनाई प्राथमिकताएं।।

प्रभु राम जी से प्रदेशवासियों के मंगल एवं पूरे विश्व में रह रहे सभी सनातनियों के कल्याण की कामना करता हूँ।

To Top