उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(देहरादून)नव वर्ष के पहले दिन मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात ।।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कामना की कि नववर्ष में सभी के प्रयासों के साथ प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)रेल भूमि मामला. अगली तारीख में आ सकता है बड़ा फैसला।।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हम सब साहयोगी है। आम जनता के हित में संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो इसके लिये हमें जनता से समन्वय तथा योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के प्रयासों पर भी ध्यान देना होगा। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा दायित्व ही नही कर्तव्य भी है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)बरसात ने लगाया इस ट्रेन पर ब्रेक. लालकुआं से नहीं चलेगी लंबी दूरी की यह ट्रेन।।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनंद बर्द्धन, डी.जी.पी. श्री अभिनव कुमार सहित वरिष्ठ आई.ए.एस. एवं आई.पी.एस. अधिकारी उपस्थित रहे।

To Top