उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) एक और चली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन. सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर चलेगी यह प्रतिदिन ट्रेन।।

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सोमवार से एक और वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है गाड़ी सं0 22345/22346 पटना-गोमतीनगर-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस का नियमित संचलन प्रारम्भ हो गया है। गाड़ी सं0 22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन पटना रेलवे स्टेशन से 06.05 बजे प्रस्थान कर आरा से 06.42 बजे, बक्सर से 07.23 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 08.45 बजे, वाराणसी से 09.25 बजे तथा अयोध्या धाम से 12.20 बजे छूटकर 14.30 बजे गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पहुॅची।
यह गाड़ी वापसी यात्रा में गाड़ी सं. 22346 गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (शुक्रवार को छोड़कर) सप्ताह में 06 दिन गोमतीनगर से 15.20 बजे प्रस्थान अयोध्या धाम से 17.20 बजे, वाराणसी से 20.05 बजे, पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. से 20.55 बजे, बक्सर से 21.56 बजे तथा आरा से 22.37 बजे छूटकर पटना 23.45 बजे पहुॅचेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 08 कोचों का रेक लगाया गया है। लखनऊ न्यूज़

To Top